🔳लखापतेरी में मछुआरों का एनएफडीपी पंजीयन संपन्न
🔳डिजिटल प्लेटफॉर्म से मछुआरों को शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने में मिलेगी सुविधा
🔳कटनी - मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े मछुआरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने और उन्हें शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर मत्स्योद्योग विभाग द्वारा नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पर पंजीयन कराया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड कटनी की ग्राम पंचायत लखापतेरी में मांझी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित, लखापटेरी के सदस्यों एवं स्थानीय मछुआरों का पंजीयन कार्य संपन्न कराया गया।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री आशीष कुमार नायक के मार्गदर्शन में आयोजित पंजीयन कार्य के दौरान मछुआरों को पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।
एनएफडीपी पर पंजीयन के माध्यम से पात्र मछुआरों की जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज की जा रही है, जिससे उन्हें मत्स्य पालन क्षेत्र की शासकीय योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने और संबंधित सेवाओं तक पहुंच बनाने में सहायता मिलेगी।
मत्स्योद्योग विभाग द्वारा जिले के अन्य क्षेत्रों में भी पात्र मछुआरों को एनएफडीपी पर पंजीयन कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। श्री नायक ने पात्र मछुआरों से आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों के साथ पंजीयन कराने के लिए विभागीय कार्यालय से संपर्क करने की अपील की है।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
61 views | Katni, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026