बक्सर: बक्सर में दुर्गा पूजा को लेकर एसडीएम व एसडीपीओ ने किया निरीक्षण, वाहनों की जांच की
Buxar, Buxar | Oct 1, 2025 दुर्गा पूजा पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। एसडीएम अविनाश कुमार एवं सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।