शासकीय महाविद्यालय कैलारस में नशा मुक्ति अभियान आयोजित
विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प
शासकीय महाविद्यालय कैलारस में राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तंबाकू, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नशा मुक्ति जागरूकता गतिविधियों एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री महाराज सिंह धाकड़ एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री दर्शन गिरि गोस्वामी ने स्वयंसेवियों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री महाराज सिंह धाकड़ सहित डॉ. रूपेंद्र कुमार वर्मा, कुमारी पूजा, सुश्री मानसी तोमर, श्री हरिओम धाकड़, डॉ. रजनी यादव, डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी, डॉ. प्रियंका साहू, श्री आशू शुक्ला, श्री नितिन गौड़, श्री रविन्द्र, श्री संतोष, श्री हरेन्द्र, श्री यशवंत राठौर, श्री सचिन शर्मा सहित समस्त स्टाफ, रासेयो स्वयंसेवी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता का संदेश दिया गया।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena
28 views | Morena, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026