नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को शासकीय योजनाओं की दी जानकारी
#SewaSankalpAbhiyan के तहत नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर किया गया नुक्कड़ नाटक का मंचन
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुरैना द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को शासकीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस परेड ग्राउंड, सुंदरपुर एवं मुरैना गांव में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
नुक्कड़ नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कलाकारों ने रोचक, सरल एवं प्रभावी प्रस्तुतियों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके लाभ एवं पात्रता की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं से जुड़ने तथा पात्रतानुसार उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कलाकारों ने मनोरंजन के साथ जनजागरूकता का संदेश देते हुए आमजन को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh
49 views | Morena, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026