बहरोड़: जेल से रिहा होने के बाद पहली बार बहरोड़ पहुंचे पूर्व विधायक बलजीत यादव, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत, लंबे काफिले के साथ
Behror, Alwar | Nov 10, 2026 बहरोड़ पूर्व विधायक बलजीत यादव मंगलवार शाम करीब चार बजे जेल से रिहा होने के बाद पहली बार बहरोड़ पहुंचे। उनके पहुंचते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों का लंबा काफिला उनके साथ रहा, जिससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।