कोईलवर: गिधा आइओसीएल गेट के समीप से क्रेटा कार से 345 लीटर शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर क्रेटा कार से ले जाई जा रही 40 पेटी 8 पीएम टेट्रा पैक शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 1920 पीस, लगभग 345 लीटर बताई जा रही है। इस कार्रवाई में आरोपी मोनु पांडे ग्राम राजापुर थाना बसंतपुर जिला सिवान को गिरफ्तार कर रविवार दोपहर 2:00 जेल भेज दिया गया।