कोईलवर: कोईलवर–छपरा फोरलेन पर फिर लगा जाम, ट्रकों की लंबी कतार से यात्री बेहाल #jansamasya
कोईलवर–छपरा फोरलेन पर शनिवार को एक बार फिर भीषण जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मनभावन मोड़ से लेकर झलकू नगर तक, वहीं कोईलवर थाना चौक से राजापुर तक सड़क पर कहीं एक लेन तो कहीं दोनों लेनों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शनिवार की सुबह से शाम के 5:00 तक भी जाम समाप्त होने के कोई असार नहीं दिखे।