कोईलवर: कोईलवर अंचल में शुक्रवार और सोमवार को जमीन संबंधित सुनवाई की जानकारी देते हुए, राजस्व पदाधिकारी ने लोगों से की अपील
मुख्य सचिव के आदेश के उपरांत सबका सामान्य जीवन और सबका आसान जीवन के तहत कोईलवर अंचल कार्यालय में जमीन संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी। राजस्व पदाधिकारी राजभूषण सिंह ने शुक्रवार की दोपहर 1:00 बताया कि सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और सोमवार को सुनवाई की जाएगी। जमीन संबंधित किसी भी मामलों में 7 दिन के अंदर सुनवाई करने का प्रयास किया जाएगा।