कोईलवर: कोईलवर थाना के एक गांव की अपहृता हरियाणा से सकुशल बरामद, कोईलवर पुलिस की कार्रवाई
कोईलवर थाना पुलिस ने मानवीय तकनीक और आधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से एक अपहृता को सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अपहृता को हरियाणा से सुरक्षित बरामद कर कोईलवर लाया गया। अपहृता को बीएनएएस के तहत बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा गया। मामले की जानकारी कोईलवर थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने शुक्रवार कि साम 7:00 दी ।