कोईलवर: कोईलवर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार लगा, एक दर्जन मामले आए
कोईलवर अंचल कार्यालय में शनिवार को 1:00 बजे भूमि संबंधी विवादों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी एवं कोईलवर पुलिस की मौजूदगी रही। इस दौरान कुल एक दर्जन मामले सामने आए, जिनमें से पांच मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों में संबंधित पक्ष को अगली तिथि के लिए नोटिस जारी किया गया।