कोईलवर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बुधवार को फार्मर आईडी पंजीकरण को लेकर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से पूरे प्रखंड स्तर पर कुल 467 किसानों का पंजीकरण किया गया। यह पंजीकरण शिविर सकड्डी, कायमनगर, खेसरिया, जलपुरा तापा, चंदा, गीधा और नरवीरपुर पंचायत में लगाए गए। कैंप की शुरुआत सुबह 11:00 बजे हुई और यह शाम 4:30 बजे तक चला