अजयगढ़: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने शक्कर बांटकर प्रदर्शन किया, सरकार पर साधा निशाना
Ajaigarh, Panna | Aug 31, 2026 बढ़ती महंगाई और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में हो रही वृद्धि के विरोध में अजयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, शक्कर सहित खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से लोगों को शक