कसिया: सेवरही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सेवरही पुलिस ने पाक्सो एक्ट आदि के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सेवरही के प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण सिंह ने पुलिस टीम के साथ पाक्सो एक्ट आदि के मामले में वांछित अभियुक्त शेर अली पुत्र नियजुद्दीन निवासी दुमही थाना सेवरही को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।