कसिया: तमकुहीराज में तहसीलदार की अध्यक्षता में कृषि विभाग, राजस्व व पंचायत सहायकों का किसान रजिस्ट्री के लिए हुआ प्रशिक्षण
तमकुहीराज के तहसीलदार चंदन शर्मा की अध्यक्षता में किसानों की खतौनी का डाटा तैयार करने के लिए तमकुहीराज तहसील सभागार में कृषि विभाग, राजस्वकर्मियों एवं पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण कराया गया। यूपी सरकार के निर्देश पर अब किसानों के खेती बारी का ऐसा लेखा जोखा तैयार होगा। जिससे किसान सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे।