कसिया: हेतिमपुर में 105 वर्ष पुराने पुल को कुशीनगर प्रशासन ने करवाया बंद, 1919 में अंग्रेजों ने कराया था निर्माण
कसया क्षेत्र के छोटी गंडक पर हेतिमपुर में बने 105 वर्ष पुराने पुल को आज कुशीनगर प्रशासन ने बंद करा दिया है। बिहार में पुल गिरने की घटनाओं के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिला प्रशासन को 50 वर्षों से अधिक चलने वाले पुलों को चिंहित कर बंद करने का निर्देश दिया था। 1919 में इस पुल का निर्माण अंग्रेजों ने कराया था।