कसिया: पटहेरवा पुलिस ने गोवध के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुरू की विधिक कार्रवाई
पटहेरवा पुलिस ने गोवध के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पटहेरवा के थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने पुलिस टीम के साथ गोवध के मुकदमे में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त ऋषिकेश सिंह उर्फ अजित सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी अशोगवा बुजुर्ग थाना पटहेरवा को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।