कसिया: चौराखास पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर शुरू की विधिक कार्रवाई
चौराखास पुलिस ने एक ऐसे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है जो यूपी से बिहार में बाइक से शराब की तस्करी करता था। मुखबिर की सूचना पर चौराखास पुलिस ने बाइक से बोरी में शराब को यूपी से बिहार ले जा रहे विनोद कुमार राय पुत्र रंजीत राय निवासी काला दीयल थाना सलीमपुर जनपद पटना बिहार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।