कसिया: पटहेरवा में स्थित पोखरे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस
पटहेरवा नवजीवन इंटर कालेज के बगल में स्थित पोखरे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। सूचना पर पहुँची पटहेरवा पुलिस ने शव को पोखरे से निकलवा कर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शव का पहचान नहीं हो सका। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है।