जगदलपुर: बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, आमागुड़ा चौक में फ्लाईओवर बनाने की मांग
दिल्ली प्रवास के दौरान शुक्रवार दोपहर 3 बजे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।बस्तर सांसद ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री को धमतरी से जगदलपुर फोर लाइन की स्वीकृति हेतु स्मृती चिन्ह भेंट कर बधाई दी । बस्तर सांसद ने NH 30 जगदलपुर से नगरनार को जोड़ने के सम्बंध में चर्चा भी केंद्रीय परिवहन मंत्री से की है।