जगदलपुर: बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने धान खरीदी वादाखिलाफी, कानून-व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर किया जिला कार्यालय का घेराव
बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर और ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय बिसाई व युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कृष्ण पाढ़ी के नेतृत्व में जिला कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे मिशन कंपाउड के पास पुलिस ने तिकड़ी बैरिकेडिंग कर रखी थी जिसे कांग्रेसी पार नहीं कर पाए।