जगदलपुर: कृषि मंडी में मितानिनों का आंदोलन जारी, 2 सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल
विगत 13 दिसम्बर से नगर के कृषि मंडी प्रांगण में 2 सूत्रीय मांगों को लेकर मितानिनों वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। गुरुवार को शाम 4 बजे मितानिनों की जिला अध्यक्ष लवलीना जांगड़े ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगा।