जगदलपुर: बस्तर कमिश्नर ने लाला जगदलपुरी ग्रंथालय का किया अवलोकन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से की चर्चा
कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने जगदलपुर शहर के हृदय स्थल में लाला जगदलपुरी ग्रंथालय का अवलोकन कर यहां पर उपलब्ध सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से रूबरू होकर चर्चा की और उन्हें लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत के साथ पढ़ाई किए जाने उत्साहवर्धन किया। कमिश्नर ने इस