जगदलपुर: कमिश्नर कार्यालय में संभागीय अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी विभाग योजनाओं का गंभीरता से क्रियान्वयन करें। उन्होंने बैठक में वनाधिकार मान्यता पत्र का रिकॉर्ड रूम में व्यवस्थित पंजी संधारण करवाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने नियद नेल्लानार योजना के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की।