मेरठ: परतापुर क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों से पकड़ा लाखों का कैश,पुलिस ने किया सीज
Meerut, Meerut | Apr 12, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को परतापुर क्षेत्र में चेकिंग कर रही पुलिस और एसएसटी की टीम को बाइक सवार दो युवकों से पांच लाख का कैश बरामद हुआ है। इसी के साथ युवको से पूछताछ में जुटी है।परतापुर पुलिस और एसएसटी टीम परतापुर फ्लाई ओवर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका गया।तलाशी में पांच लाख का कैश बरामद हुआ।