मेरठ: बिजली बंबा बाईपास पर खंभे से टकराई कार,पांच लोग घायल
Meerut, Meerut | Apr 12, 2024 बिजली बंबा बाईपास पर तेज रफ्तार कार पर्ल रेजीडेंसी के पास खंभे से टकराई गई। हादसे में दो बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। लिसाड़ी गेट कांच का पुल निवासी सुहेल अपने परिवार के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर बिजली बंबा बाईपास के रास्ते हापुड़ रोड से दिल्ली रोड आ रहा था।