मेरठ: खरखौदा के गांव बवनपुरा में मजदूर का शव जंगलों में मिला परिजनों ने जताई हत्या का आशंका , शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Meerut, Meerut | Apr 12, 2024 खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव बवनपुरा में मजदूर सूरज (40) का शव देर रात जंगल में पड़ा मिला। मृतक के सिर और नाक पर चोट का निशान था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि परिजनों की तरफ से इस संबंध में कोई तहरीर थाने पर नहीं दी गई है।