मेरठ: कैंट इलाके की भगत लाइन में सड़क किनारे देखा गया तेंदुआ, वीडियो वायरल
Meerut, Meerut | Apr 12, 2024 कैंट क्षेत्र की भगत लाइन में गुरुवार की देर रात सड़क किनारे तेंदुआ देखा गया है। किसी राहगीर ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तेंदुआ देखे जाने से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है।