मेरठ: टीपी नगर क्षेत्र में गृह क्लेश में महिला ने खाया कीटनाशक पदार्थ,हालत गंभीर
Meerut, Meerut | Apr 12, 2024 टीपीनगर थाना क्षेत्र के किशनपुरा में गृह कलेश के चलते महिला ने कीटनाशक पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशनपुरा में राहुल का परिवार रहता है। राहुल का पत्नी संजना से विवाद हो गया। राहुल काम पर निकल गया। कुछ देर बाद ही राहुल को सूचना मिली कि संजना ने जहरीला पदार्थ खा लिया है।