पचपदरा: निकाय चुनाव से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमबीआर कॉलेज में EVM स्ट्रॉंग रूम का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव ने एमबीआर महाविद्यालय में आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम स्ट्रॉंग रूम, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशिक्षण स्थल की समीक्षा कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए।