#बालोतरा: 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला बालोतरा में देशभक्ति, गौरव एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस अधीक्षक निवास, रिजर्व पुलिस लाइन, समस्त वृत्त कार्यालयों, पुलिस थानों एवं पुलिस चौकियों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अटूट निष्ठा का संकल्प दोहराया गया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों ने राष्ट्र सेवा, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
जय हिन्द! 🇮🇳
@policerajasthan
#BalotraPolice #IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay #HarGharTiranga
1 views | Barmer, Rajasthan | Aug 15, 2026