#बालोतरा: थाना पचपदरा द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही।
अवैध मादक पदार्थ 05.15 ग्राम एम.डी. (मेफेड्रोन) बरामद।
आरोपी तस्कर ओमाराम गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले मेें मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री योगेश चैधरी आरपीएस, वृताधिकारी पचपदरा के निकट सुपर विजन में श्री बाबूराम नि.पु. थानाधिकारी पचपदरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 05.15 ग्राम एम.डी. (मेफेड्रोन) सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन बिना नम्बरी मोटरसाईकिल एवं मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी ओमाराम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
घटना विवरणः- ज्ञात रहे कि दिनांक 20.08.2026 को डीएसटी प्रभारी श्री आईदानराम द्वारा मोबाइल कॉल के माध्यम से सूचना दी गई कि सरहद आकड़ली में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है, जिसके कब्जे में अवैध मादक पदार्थ होने की संभावना है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर ओमाराम को दस्तयाब कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी ओमाराम के कब्जे से 05.15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. (मेफेड्रोन), एक मोबाइल फोन तथा बिना नंबरी टीवीएस कंपनी की आरटीआर-160 मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त किए गए। आरोपी ओमाराम को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में प्रकरण अंतर्गत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना पचपदरा पर पंजीबद्ध किया जाकर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपीः-
01. ओमाराम पुत्र भुराराम, जाति जाट, उम्र 27 वर्ष, पेशा ड्राइवर, निवासी चीबी, पुलिस थाना गिड़ा, जिला बालोतरा।
पुलिस टीम डीएसटी बालोतराः-
01. श्री आईदानराम सउनि. डीएसटी बालोतरा,
02. श्री श्यामदान कानि. डीएसटी बालोतरा,
03. श्री जगदीश प्रसाद कानि. डीएसटी बालोतरा,
04. श्री मुकेश मीणा चा.कानि. डीएसटी बालोतरा।
पुलिस टीम थाना पचपदराः-
01. श्री बाबूराम निपु. थानाधिकारी पचपदरा,
02. श्री मेघाराम कानि. 294 थाना पचपदरा,
03. श्री जोगाराम कानि. 297 थाना पचपदरा,
04. श्री जीवराज कानि. 57 थाना पचपदरा।
@policerajasthan
#DrugFreeIndia #WarOnDrugs #BalotraPolice #SayNoToDrugs