प्रतापगढ़: कटका बाजार के पास स्थित एक गांव की महिला ने युवक पर मारपीट और छेड़खानी के प्रयास का लगाया आरोप
अंतू थाना क्षेत्र के कटका बाजार के पास स्थित एक गांव की रहने वाली 35वर्षीय एक महिला का अपने गांव के रहने वाले रोशन लाल से करीब एक माह पूर्व हुए विवाद को लेकर रंजिश चल रही है।महिला का आरोप है कि वह अपने खेत मे गई थी। वंहा पर गांव का उक्त व्यक्ति खेत में पहले से ही मौजूद था। वह महीने भर पहले हुए विवाद को लेकर महिला को अपशब्द कहते हुए गाली गलौज देने लगा।