🌳 ऋषिकेश को विकास की नई सौगात!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चन्द्रेश्वरनगर, ऋषिकेश में देवभूमि रजत जयंती पार्कों का लोकार्पण किया। चार जनपदों के 9 नगर निकायों में विकसित पार्क जनता को समर्पित किए गए।
इस दौरान देहरादून जनपद में 36 करोड़ रुपये से अधिक की 7 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 8 कूड़ा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहरों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
#Uttarakhand #Rishikesh #PushkarSinghDhami #Devbhoomi #UttarakhandNews #Development #RajatJayanti #SwachhUttarakhand #CMUttarakhand
Dehradun, Dehradun | Nov 10, 2026