गोवर्धन पूजन के पावन अवसर पर संतोषी माता गौशाला पहुंचे योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी, संस्थापक भवानी गिरी महाराज को पहनाया अंगवस्त्र।
देहरादून पावन पर्व गोवर्धन पूजन के शुभ अवसर पर गौ सेवा सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के देहरादून जिला प्रभारी योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने कई दशकों से निस्वार्थ भाव से गौ सेवा में लीन संतोषी माता गौशाला के संस्थापक भवानी गिरी जी महाराज का विशेष रूप से स्वागत और अभिनंदन किया।
डॉ. बिपिन जोशी ने भवानी गिरी जी महाराज की गौशाला में गौ माता का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने महाराज जी को अंगवस्त्र पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी दीर्घकालीन और समर्पित गौ सेवा के प्रति अपना गहरा सम्मान व्यक्त किया। इस गरिमामयी मिलन और सम्मान समारोह ने क्षेत्र में गौ संरक्षण और सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती दी है।