ऋषिकेश चंद्रेश्वर नगर स्थित स्वर्ण जयंती पार्क के उद्घाटन समारोह के दौरान एक भावुक कर देने वाला वाकया सामने आया। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ के बीच से एक बेबस महिला ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जोर से आवाज दी।
महिला की पुकार सुनते ही मुख्यमंत्री धामी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत प्रोटोकॉल तोड़ा और खुद चलकर उस महिला के पास पहुंचे। महिला ने रोते हुए मुख्यमंत्री को अपनी व्यथा सुनाई। उसने बताया, "मेरे पति के दोनों फेफड़े पूरी तरह खराब हो चुके हैं और वह गंभीर रूप से बीमार हैं। इलाज और सरकारी सुविधाओं के लिए लोग हमसे स्थायी निवास प्रमाण पत्र और राशन कार्ड मांग रहे हैं, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी ये दस्तावेज नहीं बन पा रहे हैं। मैं बेहद लाचार और बेबस हूं, कृपया हमारी मदद कीजिए।"
महिला की इस मार्मिक अपील और गंभीर समस्या को देखकर मुख्यमंत्री तुरंत ऐक्शन में आए। उन्होंने मौके पर ही मौजूद संबंधित अधिकारियों को तलब किया और महिला की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तुरंत समाधान करने के कड़े निर्देश दिए