रामपुर बाघेलान के बस स्टैंड स्थित एसबीआई कियोस्क सेंटर में शनिवार दोपहर 1 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर 20 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गया। चोरी की यह घटना कियोस्क सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम बरदहा निवासी शकुंतला पाण्डेय (47) और उनके पति राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय पैसे निकालने के लिए।