ग्राम करही से अवैध शराब बिक्री मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग ने किया न्यायालय में पेश
अमरपाटन अनुभाग के ग्राम करही में आरोपी रविशंकर के घर पर आबकारी विभाग अमरपाटन की टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब जब्त की थी।छापेमारी के दौरान आरोपी फरार हो गया था। आरोपी पर आबकारी विभाग ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की थी। एक दिन पूर्व देर शाममुखबिर की सूचना पर करही से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहाँ से जेल भेज दिया हैं।