सर्किट हाउस चौराहे मे ऑटो चालक सवारी उतार रहा था । तभी महिला दुकानदार ने ऑटो हटाने को कहा । जब ऑटो चालक रामशरण चौधरी ने सवारी उतरकर चले जाने की बात कही तो महिला दुकानदार ने डंडे से ऑटो का शीशा फोड़ दिया । पीड़ित ऑटो चालक रामशरण चौधरी शनिवार की शाम 4 बजे क्षतिग्रस्त ऑटो लेकर सिटी कोतवाली पहुंचा और घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज करा दी है ।