आदिवासी छात्रावास के छात्रों ने कलेक्टर बंगले के बाहर धरना दिया, अधीक्षक पर दूषित भोजन देने और प्रताड़ना का आरोप लगाया
सतना कलेक्टर बंगले के बाहर उसवक्त हड़कंप मच गया जब आदर्श नगर स्थित पोस्ट मेट्रिक एस सी वर्ग के छात्रावास के चालीस छात्र शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात लगभग 12 बजे कलेक्टर बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए दरसल छात्रों का आरोप था कि छात्रावास अधीक्षक द्वारा उन्हें कीड़े युक्त दूषित खाना परोसा जा रहा है और शिकायत करने पर प्रताड़ित किया जा रहा है।