जबेरा: गुबरा गौशाला पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, गौसेवा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
Jabera, Damoh | Aug 20, 2026 जबेरा। मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज दमोह से जबलपुर जाते समय जबेरा ब्लॉक के ग्राम गुबरा पहुंचे। यहां उन्होंने नर्मदाखंड सेवा संस्थान द्वारा संचालित गुबरा गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला की व्यवस्थाओं एवं गौसेवा के कार्यों को देखकर मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की।