पटियाली: सिढपुरा थाना क्षेत्र के भोगपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर में 25 वर्षीय विवाहिता विनेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पिता ओमप्रकाश के अनुसार शादी 2020 में हुई थी। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि विनेश आठ माह की गर्भवती थी और तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।