Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

झज्जर: स्वतंत्रता दिवस को लेकर ज़िले भर में पुलिस के पुख्ता इंतजाम, होटल-धर्मशालाओं की जा रही है तलाशी

Jhajjar, Jhajjar | Aug 13, 2025
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिले के सभी होटलों, धर्मशालाओं और सार्वजनिक स्थलों की गहन जांच की जा रही है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

MORE NEWS

गुरुग्राम में गौमाता को राष्ट्रीय सम्मान देने की उठी  मांग, गूंजे नारे...डीसी को सौंपा ज्ञापन...भारी पुलिस बल तैनात। मोनू मानेसर इस कार्यक्रम में रहे मौजूद। #gomata #bajrangdal #gurgaon #viral #instagram

गुरुग्राम में गौमाता को राष्ट्रीय सम्मान देने की उठी मांग, गूंजे नारे...डीसी को सौंपा ज्ञापन...भारी पुलिस बल तैनात। मोनू मानेसर इस कार्यक्रम में रहे मौजूद। #gomata #bajrangdal #gurgaon #viral #instagram

Jhajjar, Jhajjar | Jul 27, 2026

आपसी कहासुनी में 57 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 27 जुलाई । 20 जुलाई को थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि 19 जुलाई की रात को इसके पिताजी जयपाल (उम्र-57 वर्ष) निवासी गांव मोहम्मदपुर, गुरुग्राम चौकीदारी करने के लिए गांव में गए थे लेकिन वह सुबह घर पर नहीं आए। जब यह उनको ढूंढते हुए जिस मकान में चौकीदारी करते थे वहां पर गए तो वह वहां पर भी नहीं मिले। शिकायत पर थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अंकित किया गया।

20 जुलाई को गुमशुदा जयपाल का शव फरुखनगर वजीरपुर रोड पर मिला। मृतक के पोस्टमार्टम के आधार पर अभियोग में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ी गई।

अपराध शाखा फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 2 आरोपियों को 24 जुलाई को फरुखनगर वजीरपुर रोड केएमपी फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कमल निवासी मोहम्मदपुर गुरुग्राम व हरिशंकर निवासी गांव अबुतलीवपुर जिला हाथरस (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। दोनों आरोपियों की उम्र करीब 26 वर्ष है।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी कमल गाड़ी चलाता है। 19/20 जुलाई की रात को जब कमल गाड़ी पीछे कर रहा था तो गाड़ी जयपाल को लग गई जिस पर इनकी आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी कमल ने जयपाल के डंडा मारा। कमल ने यह बात किसी को नहीं बताने को कहा। इसके बाद दोनों शराब पीने के लिए ठेके पर गए जहां पर ठेका बंद मिला। इसके बाद दोनों में फिर से कहासुनी हो गई जिस पर आरोपी ने गमछा से गला घोटकर जयपाल की हत्या कर दी तथा उसके बाद उपरोक्त आरोपी हरिशंकर को फोन करके बुलाया तथा शव को फरुखनगर-वजीरपर रोड पर साइड में फेंक दिया।

अपराध शाखा फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आगामी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 1 ओर आरोपी को 26 जुलाई को नजदीक गांव सुल्तानपुर (उत्तर-प्रदेश) से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ओमकार सिंह उर्फ सागर (उम्र-27 वर्ष) निवासी गांव सुल्तानपुर जिला हाथरस (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है।

अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

आपसी कहासुनी में 57 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 27 जुलाई । 20 जुलाई को थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि 19 जुलाई की रात को इसके पिताजी जयपाल (उम्र-57 वर्ष) निवासी गांव मोहम्मदपुर, गुरुग्राम चौकीदारी करने के लिए गांव में गए थे लेकिन वह सुबह घर पर नहीं आए। जब यह उनको ढूंढते हुए जिस मकान में चौकीदारी करते थे वहां पर गए तो वह वहां पर भी नहीं मिले। शिकायत पर थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अंकित किया गया। 20 जुलाई को गुमशुदा जयपाल का शव फरुखनगर वजीरपुर रोड पर मिला। मृतक के पोस्टमार्टम के आधार पर अभियोग में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ी गई। अपराध शाखा फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 2 आरोपियों को 24 जुलाई को फरुखनगर वजीरपुर रोड केएमपी फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कमल निवासी मोहम्मदपुर गुरुग्राम व हरिशंकर निवासी गांव अबुतलीवपुर जिला हाथरस (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। दोनों आरोपियों की उम्र करीब 26 वर्ष है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी कमल गाड़ी चलाता है। 19/20 जुलाई की रात को जब कमल गाड़ी पीछे कर रहा था तो गाड़ी जयपाल को लग गई जिस पर इनकी आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी कमल ने जयपाल के डंडा मारा। कमल ने यह बात किसी को नहीं बताने को कहा। इसके बाद दोनों शराब पीने के लिए ठेके पर गए जहां पर ठेका बंद मिला। इसके बाद दोनों में फिर से कहासुनी हो गई जिस पर आरोपी ने गमछा से गला घोटकर जयपाल की हत्या कर दी तथा उसके बाद उपरोक्त आरोपी हरिशंकर को फोन करके बुलाया तथा शव को फरुखनगर-वजीरपर रोड पर साइड में फेंक दिया। अपराध शाखा फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आगामी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 1 ओर आरोपी को 26 जुलाई को नजदीक गांव सुल्तानपुर (उत्तर-प्रदेश) से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ओमकार सिंह उर्फ सागर (उम्र-27 वर्ष) निवासी गांव सुल्तानपुर जिला हाथरस (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 27, 2026

वेयरहाउस से महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी व गबन करने के मामले में कंपनी के डिलीवरी बॉय सहित 4 आरोपी गिरफ्तार।

कब्जा से 2 मार्शल स्पीकर बरामद।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 27 जुलाई । 20 जुलाई को UR Logistic के पदाधिकारी ने थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इन्होंने साहिल अल्वी नामक व्यक्ति को 26 जून को कंपनी में डिलीवरी एसोसिएट के रूप में नियुक्त किया गया था। जिसका काम इनकी कंपनी से सामान लेकर डिलीवर करना था।  12 जुलाई को कंपनी के ऑडिट के दौरान पाया गया कि रिटर्न किए गए कई पार्सलों में मूल सामान गायब था तथा उनकी जगह अन्य सामान रखा गया था। जांच में सामने आया कि सभी संबंधित डिलीवरी और रिटर्न आरोपी की आईडी से किए गए थे। बरामद रिकॉर्ड के अनुसार गायब सामान की कुल कीमत लगभग ₹6 लाख है। शिकायत पर थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद साहिल अल्वी निवासी गांव निहारी देहात, जिला गाजियाबाद, उत्तर-प्रदेश, हाल निवासी गांव पालड़ा, गुरुग्राम, हरियाणा, चांद निवासी गांव कैला खेड़ा, जिला गाजियाबाद, उत्तर-प्रदेश, विकास निवासी गांव सिकंदरपुर खागी, जिला संभल, उत्तर-प्रदेश, हाल निवासी संत नगर, बुराड़ी, दिल्ली व  गुरप्रीत उर्फ जोरावर निवासी गांव वरपाल, जिला अमृतसर, पंजाब हाल निवासी कृष्णा नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी मोहम्मद साहिल अल्वी को 22 जुलाई को गांव पलड़ा, गुरुग्राम से, आरोपी चांद को 24 जुलाई को गाजियाबाद से, आरोपी विकास को  24 जुलाई को दिल्ली से तथा आरोपी गुरप्रीत को 26 जुलाई को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी साहिल अल्वी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर तथा आरोपी चांद व विकास को 2 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी साहिल अल्वी ने अपने अन्य साथी आरोपियों चांद व विकास के साथ मिलकर मूल सामान को बदलकर आरोपी गुरप्रीत को बेच देते थे।

आरोपियों के कब्ज़ा से 2 मार्शल स्पीकर बरामद किए गए हैं।

अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

वेयरहाउस से महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी व गबन करने के मामले में कंपनी के डिलीवरी बॉय सहित 4 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 2 मार्शल स्पीकर बरामद। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 27 जुलाई । 20 जुलाई को UR Logistic के पदाधिकारी ने थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इन्होंने साहिल अल्वी नामक व्यक्ति को 26 जून को कंपनी में डिलीवरी एसोसिएट के रूप में नियुक्त किया गया था। जिसका काम इनकी कंपनी से सामान लेकर डिलीवर करना था। 12 जुलाई को कंपनी के ऑडिट के दौरान पाया गया कि रिटर्न किए गए कई पार्सलों में मूल सामान गायब था तथा उनकी जगह अन्य सामान रखा गया था। जांच में सामने आया कि सभी संबंधित डिलीवरी और रिटर्न आरोपी की आईडी से किए गए थे। बरामद रिकॉर्ड के अनुसार गायब सामान की कुल कीमत लगभग ₹6 लाख है। शिकायत पर थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद साहिल अल्वी निवासी गांव निहारी देहात, जिला गाजियाबाद, उत्तर-प्रदेश, हाल निवासी गांव पालड़ा, गुरुग्राम, हरियाणा, चांद निवासी गांव कैला खेड़ा, जिला गाजियाबाद, उत्तर-प्रदेश, विकास निवासी गांव सिकंदरपुर खागी, जिला संभल, उत्तर-प्रदेश, हाल निवासी संत नगर, बुराड़ी, दिल्ली व गुरप्रीत उर्फ जोरावर निवासी गांव वरपाल, जिला अमृतसर, पंजाब हाल निवासी कृष्णा नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी मोहम्मद साहिल अल्वी को 22 जुलाई को गांव पलड़ा, गुरुग्राम से, आरोपी चांद को 24 जुलाई को गाजियाबाद से, आरोपी विकास को 24 जुलाई को दिल्ली से तथा आरोपी गुरप्रीत को 26 जुलाई को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी साहिल अल्वी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर तथा आरोपी चांद व विकास को 2 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी साहिल अल्वी ने अपने अन्य साथी आरोपियों चांद व विकास के साथ मिलकर मूल सामान को बदलकर आरोपी गुरप्रीत को बेच देते थे। आरोपियों के कब्ज़ा से 2 मार्शल स्पीकर बरामद किए गए हैं। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 27, 2026

"एक मुलाकात" कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, संगठन विस्तार एवं सेवा कार्यों को मिली नई दिशा

गुरुग्राम, राजधानी संदेश, गौरव गर्ग, 26 जुलाई । सत्य सनातन गौ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम "एक मुलाकात" रविवार, 26 जुलाई 2026 को Dahabi City Mark Hotel, Fountain Chowk, Sadar Bazar, Gurugram में अत्यंत गरिमामय एवं सफल वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के मध्य परिचय, संगठन को सशक्त बनाने, गौ संरक्षण, समाज सेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूज्य गुरुदेव शिवनाथ योगी जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सत्य सनातन गौ सेवा संस्थान ने की। इस अवसर पर भारती योगी  (अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष), कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंह जी,स्वामी चंद्रशेखर जी (राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष), श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राजेश्वरानंद योगी जी (योगी अखाड़ा), महेश कुमार 'फौजी हसला पुर' (राष्ट्रीय प्रचारक), श्याम सुंदर कारगवाल, रजत लुबाना , डॉली गुप्ता , छाया , योगेश , शिवम लुबाना, दिनेश एवं The Bull Infotech की टीम सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में मंजू प्रजापति (राष्ट्रीय महिला संयोजक), एकता उपाध्याय (प्रदेश महिला अध्यक्ष, हरियाणा), पुष्पा शर्मा जांगड़ा  (मुख्य सदस्य, सलाहकार परिषद), हेमंत शर्मा (नॉर्थ इंडिया अध्यक्ष, गौ सेवा दल), अंजेश मौर्य  (Full Marks Publication – शिक्षा प्रकोष्ठ), पंकज यादव , कृष्ण यादव, संतोष , मोनिका (राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य), ओ.पी. शर्मा (जिला अध्यक्ष, गुरुग्राम), अर्जुन सैनी (मीडिया प्रभारी), मीनाक्षी, नीलम डिका, पवन शर्मा, सुनील प्रजापति  (राष्ट्रीय संयोजक), अमरचंद भारद्वाज , ओम प्रकाश शास्त्री , अजय गुर्जर , रविंद्र , डॉ. दीपक , डॉ. संगीता , डॉ. आयुष , राजू प्रजापति , किरण पाल , पूजा ग्रोवर , राजकुमार  सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में परम पूज्य गुरुदेव शिवनाथ योगी जी महाराज ने सेवा, संस्कार, संगठन और समर्पण को संस्थान की मूल शक्ति बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने गौ सेवा, मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में संस्थान द्वारा संचालित अभियानों की जानकारी देते हुए भविष्य में किए जाने वाले व्यापक सेवा कार्यों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, विभिन्न प्रकोष्ठों की सक्रियता, सदस्यता अभियान तथा आगामी जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित अनेक समाजसेवियों एवं नागरिकों ने संस्थान की कार्यशैली से प्रभावित होकर उसी समय सत्य सनातन गौ सेवा संस्थान से जुड़ने का निर्णय लिया। गुरुदेव ने सभी नव-सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए संगठन में उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

कार्यक्रम पूरे समय उत्साह, आत्मीयता एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे गौ सेवा, राष्ट्र सेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा समाजहित के प्रत्येक अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संस्थान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन की आगामी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया।

"एक मुलाकात" कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, संगठन विस्तार एवं सेवा कार्यों को मिली नई दिशा गुरुग्राम, राजधानी संदेश, गौरव गर्ग, 26 जुलाई । सत्य सनातन गौ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम "एक मुलाकात" रविवार, 26 जुलाई 2026 को Dahabi City Mark Hotel, Fountain Chowk, Sadar Bazar, Gurugram में अत्यंत गरिमामय एवं सफल वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के मध्य परिचय, संगठन को सशक्त बनाने, गौ संरक्षण, समाज सेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूज्य गुरुदेव शिवनाथ योगी जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सत्य सनातन गौ सेवा संस्थान ने की। इस अवसर पर भारती योगी (अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष), कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंह जी,स्वामी चंद्रशेखर जी (राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष), श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राजेश्वरानंद योगी जी (योगी अखाड़ा), महेश कुमार 'फौजी हसला पुर' (राष्ट्रीय प्रचारक), श्याम सुंदर कारगवाल, रजत लुबाना , डॉली गुप्ता , छाया , योगेश , शिवम लुबाना, दिनेश एवं The Bull Infotech की टीम सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मंजू प्रजापति (राष्ट्रीय महिला संयोजक), एकता उपाध्याय (प्रदेश महिला अध्यक्ष, हरियाणा), पुष्पा शर्मा जांगड़ा (मुख्य सदस्य, सलाहकार परिषद), हेमंत शर्मा (नॉर्थ इंडिया अध्यक्ष, गौ सेवा दल), अंजेश मौर्य (Full Marks Publication – शिक्षा प्रकोष्ठ), पंकज यादव , कृष्ण यादव, संतोष , मोनिका (राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य), ओ.पी. शर्मा (जिला अध्यक्ष, गुरुग्राम), अर्जुन सैनी (मीडिया प्रभारी), मीनाक्षी, नीलम डिका, पवन शर्मा, सुनील प्रजापति (राष्ट्रीय संयोजक), अमरचंद भारद्वाज , ओम प्रकाश शास्त्री , अजय गुर्जर , रविंद्र , डॉ. दीपक , डॉ. संगीता , डॉ. आयुष , राजू प्रजापति , किरण पाल , पूजा ग्रोवर , राजकुमार सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में परम पूज्य गुरुदेव शिवनाथ योगी जी महाराज ने सेवा, संस्कार, संगठन और समर्पण को संस्थान की मूल शक्ति बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने गौ सेवा, मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में संस्थान द्वारा संचालित अभियानों की जानकारी देते हुए भविष्य में किए जाने वाले व्यापक सेवा कार्यों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, विभिन्न प्रकोष्ठों की सक्रियता, सदस्यता अभियान तथा आगामी जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित अनेक समाजसेवियों एवं नागरिकों ने संस्थान की कार्यशैली से प्रभावित होकर उसी समय सत्य सनातन गौ सेवा संस्थान से जुड़ने का निर्णय लिया। गुरुदेव ने सभी नव-सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए संगठन में उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम पूरे समय उत्साह, आत्मीयता एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे गौ सेवा, राष्ट्र सेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा समाजहित के प्रत्येक अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संस्थान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन की आगामी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 27, 2026

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस की बड़ी व प्रभावी कार्यवाही।

एक ही दिन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 228 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई निवारक कानूनी कार्यवाही।

पहले भी की जा चुकी है सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 26 जुलाई । कल गुरुग्राम पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन स्थापित करने तथा आम नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

कल गुरुग्राम पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में गुरुग्राम पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, शराब के ठेकों के आसपास तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की गई एयर इस दौरान कुल 228 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए काबू करके उनके विरुद्ध नियमानुसार निवारक कानूनी कार्यवाही की गई।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त कार्यवाही के दौरान गुरुग्राम की पुलिस जोन पूर्व से 78, पश्चिम से 73, दक्षिण से 48 व मानेसर पुलिस जोन से 29 व्यक्तियों सहित कुल 228 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए काबू किया गया, जिन्हें सम्बन्धित पुलिस थानों में ले जाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की गई।

गुरुग्राम पुलिस का मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सार्वजनिक शांति एवं व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे मामलों में अक्सर हुड़दंग, झगड़ा, मारपीट तथा अन्य अवांछनीय घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी उद्देश्य से ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध नियमित रूप से प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं।

पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के निर्देशानुसार भविष्य में भी सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थानों पर कानून का उल्लंघन करके आमजन की सुरक्षा एवं शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

गुरुग्राम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें तथा कानून का पालन करें। यदि कहीं इस प्रकार की गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना/चौकी को दें। गुरुग्राम पुलिस प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस की बड़ी व प्रभावी कार्यवाही। एक ही दिन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 228 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई निवारक कानूनी कार्यवाही। पहले भी की जा चुकी है सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 26 जुलाई । कल गुरुग्राम पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन स्थापित करने तथा आम नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। कल गुरुग्राम पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में गुरुग्राम पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, शराब के ठेकों के आसपास तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की गई एयर इस दौरान कुल 228 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए काबू करके उनके विरुद्ध नियमानुसार निवारक कानूनी कार्यवाही की गई। गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त कार्यवाही के दौरान गुरुग्राम की पुलिस जोन पूर्व से 78, पश्चिम से 73, दक्षिण से 48 व मानेसर पुलिस जोन से 29 व्यक्तियों सहित कुल 228 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए काबू किया गया, जिन्हें सम्बन्धित पुलिस थानों में ले जाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की गई। गुरुग्राम पुलिस का मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सार्वजनिक शांति एवं व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे मामलों में अक्सर हुड़दंग, झगड़ा, मारपीट तथा अन्य अवांछनीय घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी उद्देश्य से ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध नियमित रूप से प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के निर्देशानुसार भविष्य में भी सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थानों पर कानून का उल्लंघन करके आमजन की सुरक्षा एवं शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गुरुग्राम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें तथा कानून का पालन करें। यदि कहीं इस प्रकार की गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना/चौकी को दें। गुरुग्राम पुलिस प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 26, 2026