Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

वेयरहाउस से महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी व गबन करने के मामले में कंपनी के डिलीवरी बॉय सहित 4 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 2 मार्शल स्पीकर बरामद। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 27 जुलाई । 20 जुलाई को UR Logistic के पदाधिकारी ने थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इन्होंने साहिल अल्वी नामक व्यक्ति को 26 जून को कंपनी में डिलीवरी एसोसिएट के रूप में नियुक्त किया गया था। जिसका काम इनकी कंपनी से सामान लेकर डिलीवर करना था। 12 जुलाई को कंपनी के ऑडिट के दौरान पाया गया कि रिटर्न किए गए कई पार्सलों में मूल सामान गायब था तथा उनकी जगह अन्य सामान रखा गया था। जांच में सामने आया कि सभी संबंधित डिलीवरी और रिटर्न आरोपी की आईडी से किए गए थे। बरामद रिकॉर्ड के अनुसार गायब सामान की कुल कीमत लगभग ₹6 लाख है। शिकायत पर थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद साहिल अल्वी निवासी गांव निहारी देहात, जिला गाजियाबाद, उत्तर-प्रदेश, हाल निवासी गांव पालड़ा, गुरुग्राम, हरियाणा, चांद निवासी गांव कैला खेड़ा, जिला गाजियाबाद, उत्तर-प्रदेश, विकास निवासी गांव सिकंदरपुर खागी, जिला संभल, उत्तर-प्रदेश, हाल निवासी संत नगर, बुराड़ी, दिल्ली व गुरप्रीत उर्फ जोरावर निवासी गांव वरपाल, जिला अमृतसर, पंजाब हाल निवासी कृष्णा नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी मोहम्मद साहिल अल्वी को 22 जुलाई को गांव पलड़ा, गुरुग्राम से, आरोपी चांद को 24 जुलाई को गाजियाबाद से, आरोपी विकास को 24 जुलाई को दिल्ली से तथा आरोपी गुरप्रीत को 26 जुलाई को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी साहिल अल्वी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर तथा आरोपी चांद व विकास को 2 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी साहिल अल्वी ने अपने अन्य साथी आरोपियों चांद व विकास के साथ मिलकर मूल सामान को बदलकर आरोपी गुरप्रीत को बेच देते थे। आरोपियों के कब्ज़ा से 2 मार्शल स्पीकर बरामद किए गए हैं। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 27, 2026

MORE NEWS

कुछ स्थानों पर बारिश के समय वास्तव में गंभीर स्थिति हो जाती है। हम इस बात को पूरी गंभीरता से समझते हैं कि समस्या है। इसे छुपाने से कम नहीं किया जा सकता, समाधान करने से ही बात बनेगी - विपिन यादव 

विपिन यादव ने अपने वार्ड वासियों से कहा मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो जाता, हम शांति से नहीं बैठेंगे। इस विषय को माननीय मुख्यमंत्री जी, मेयर साहब और कमिश्नर साहब के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।

👉 खुशी की बात यह है कि आज फाइनेंस कमेटी की बैठक में इसके समाधान के लिए प्रस्ताव भी पास हो गया है। हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इस काम को शुरू किया जाएगा।

बस आप थोड़ा सा संयम बनाए रखें। हम हर कदम पर आपके साथ हैं। 🙏

कुछ स्थानों पर बारिश के समय वास्तव में गंभीर स्थिति हो जाती है। हम इस बात को पूरी गंभीरता से समझते हैं कि समस्या है। इसे छुपाने से कम नहीं किया जा सकता, समाधान करने से ही बात बनेगी - विपिन यादव विपिन यादव ने अपने वार्ड वासियों से कहा मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो जाता, हम शांति से नहीं बैठेंगे। इस विषय को माननीय मुख्यमंत्री जी, मेयर साहब और कमिश्नर साहब के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। 👉 खुशी की बात यह है कि आज फाइनेंस कमेटी की बैठक में इसके समाधान के लिए प्रस्ताव भी पास हो गया है। हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इस काम को शुरू किया जाएगा। बस आप थोड़ा सा संयम बनाए रखें। हम हर कदम पर आपके साथ हैं। 🙏

Jhajjar, Jhajjar | Jul 28, 2026

चरित्र पर सन्देह रखते हुए  पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 28 जुलाई । 27 जुलाई को थाना पुलिस भौंडसी, गुरुग्राम में अस्पताल से एक सूचना शालू नामक महिला को उसके पति द्वारा मृत अवस्था में अस्पताल में लाने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची जहां पर मृतका के पति ने पुलिस टीम को बतलाया कि इसकी पत्नी की मृत्यु पेट दर्द के कारण हुई है। पुलिस टीम द्वारा शव का निरीक्षण करने पर मृतका के गले पर निशान मिले। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस टीम द्वारा मृतका के परिजनों को सूचित किया गया। मृतका के पिता ने पुलिस टीम को एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसकी बेटी 21 वर्षीय बेटी की शादी वर्ष-2025 में हेमंत नामक व्यक्ति से हुई थी। हेमंत व इसकी बेटी बेहलपा ग्रीन फार्म हाउस के नजदीक एक खेत पर मजदूरी करते थे तथा वहां रहते थे। 27 जुलाई को लगभग 12 बजकर 30 मिनट पर हेमंत का इनके पास फोन आया कि इसकी बेटी के पेट में दर्द है और वो बेहोश हो गई है तथा कुछ नहीं बोल रही और वह उसे अस्पताल ले जा रहा है। उसके बाद हेमंत का फोन आया कि इसकी बेटी की मृत्यु हो गई है। जब इन्होंने अपनी बेटी के शव को देखा तो उसके गला घोंटने के निशान थे। हेमंत ने इसकी बेटी की हत्या की है। इस शिकायत पर पुलिस थाना भौंडसी, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

थाना भौंडसी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी को 2 जुलाई को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हेमंत (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव सिवारा जिला बुलंदशहर, उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी हेमंत अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके कारण 26/27 जुलाई की रात को इसने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और अपनी पत्नी के परिवार/परिजनों व पुलिस को गुमराह करने के लिए पेट दर्द से मृत्यु होने का बहाना बनाया।

आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई चुन्नी बरामद की गई है।

अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

चरित्र पर सन्देह रखते हुए पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 28 जुलाई । 27 जुलाई को थाना पुलिस भौंडसी, गुरुग्राम में अस्पताल से एक सूचना शालू नामक महिला को उसके पति द्वारा मृत अवस्था में अस्पताल में लाने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची जहां पर मृतका के पति ने पुलिस टीम को बतलाया कि इसकी पत्नी की मृत्यु पेट दर्द के कारण हुई है। पुलिस टीम द्वारा शव का निरीक्षण करने पर मृतका के गले पर निशान मिले। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस टीम द्वारा मृतका के परिजनों को सूचित किया गया। मृतका के पिता ने पुलिस टीम को एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसकी बेटी 21 वर्षीय बेटी की शादी वर्ष-2025 में हेमंत नामक व्यक्ति से हुई थी। हेमंत व इसकी बेटी बेहलपा ग्रीन फार्म हाउस के नजदीक एक खेत पर मजदूरी करते थे तथा वहां रहते थे। 27 जुलाई को लगभग 12 बजकर 30 मिनट पर हेमंत का इनके पास फोन आया कि इसकी बेटी के पेट में दर्द है और वो बेहोश हो गई है तथा कुछ नहीं बोल रही और वह उसे अस्पताल ले जा रहा है। उसके बाद हेमंत का फोन आया कि इसकी बेटी की मृत्यु हो गई है। जब इन्होंने अपनी बेटी के शव को देखा तो उसके गला घोंटने के निशान थे। हेमंत ने इसकी बेटी की हत्या की है। इस शिकायत पर पुलिस थाना भौंडसी, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। थाना भौंडसी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी को 2 जुलाई को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हेमंत (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव सिवारा जिला बुलंदशहर, उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी हेमंत अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके कारण 26/27 जुलाई की रात को इसने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और अपनी पत्नी के परिवार/परिजनों व पुलिस को गुमराह करने के लिए पेट दर्द से मृत्यु होने का बहाना बनाया। आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई चुन्नी बरामद की गई है। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 28, 2026

गुरुग्राम के सेक्टर-50 में मंदिर की दीवार व मूर्तियां तोड़े जाने पर बवाल गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम

साउथ सिटी 2 में मंदिर की दीवार और मूर्ति खंडित करने पर भड़के लोग

बाबा बालकनाथ मंदिर के बाहर भगवान की मूर्ति खंडित होने से स्थानीय निवासियों में रोष 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप 
एसीपी ने लोगो को समझाबुझा किया मामले को शांत

साइबर सिटी ​गुरुग्राम के सेक्टर-50 स्थित साउथ सिटी-2 में बाबा बालकनाथ मंदिर की चारदीवारी और प्राचीन मूर्तियों को खंडित किए जाने के बाद स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और इस कार्रवाई को धार्मिक आस्था पर सीधा प्रहार बताते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे इलाके में आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

​घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और मंदिर के साधु-संतों ने प्रशासन व भू-माफिया की मिलीभगत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि करीब 70-80 साल पुराने और पंचायती जमीन पर बने इस मंदिर परिसर पर कुछ भू-माफिया जबरन कब्जा करना चाहते हैं। बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के जेसीबी और हाइड्रा मशीनों से मंदिर की दीवार गिरा दी गई तथा भगवान शिव और शीतला माता की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

​सड़क जाम और बढ़ते हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पहुंचे एसीपी ने मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने गुस्साए श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ और सड़क पर यातायात बहाल कराया जा सका। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

गुरुग्राम के सेक्टर-50 में मंदिर की दीवार व मूर्तियां तोड़े जाने पर बवाल गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम साउथ सिटी 2 में मंदिर की दीवार और मूर्ति खंडित करने पर भड़के लोग बाबा बालकनाथ मंदिर के बाहर भगवान की मूर्ति खंडित होने से स्थानीय निवासियों में रोष स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप एसीपी ने लोगो को समझाबुझा किया मामले को शांत साइबर सिटी ​गुरुग्राम के सेक्टर-50 स्थित साउथ सिटी-2 में बाबा बालकनाथ मंदिर की चारदीवारी और प्राचीन मूर्तियों को खंडित किए जाने के बाद स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और इस कार्रवाई को धार्मिक आस्था पर सीधा प्रहार बताते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे इलाके में आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ​घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और मंदिर के साधु-संतों ने प्रशासन व भू-माफिया की मिलीभगत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि करीब 70-80 साल पुराने और पंचायती जमीन पर बने इस मंदिर परिसर पर कुछ भू-माफिया जबरन कब्जा करना चाहते हैं। बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के जेसीबी और हाइड्रा मशीनों से मंदिर की दीवार गिरा दी गई तथा भगवान शिव और शीतला माता की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ​सड़क जाम और बढ़ते हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पहुंचे एसीपी ने मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने गुस्साए श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ और सड़क पर यातायात बहाल कराया जा सका। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 28, 2026

वार करने से पहले ही गैंग की ताकत ध्वसत

क्राइम ब्रांच, दिल्ली पुलिस ने गोल्डी बराड़–लिपिन नेहरा गैंग के 2 गुर्गों को गिरफ्तार कर उनकी एक और आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया। 6 अत्याधुनिक अवैध हथियार एवं 8 जिंदा कारतूस बरामद।  अवैध हथियारों की तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा हिलक्स वाहन जब्त।  अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई, जिससे संभावित गैंगवार और रंगदारी की साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया। यह सफल अभियान इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में, एसीपी भगवती प्रसाद के मार्गदर्शन तथा डीसीपी हर्ष इंदोरा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।  #CrimeBranch delhi @delhi.police_official @ipsdhaliwalofficial

वार करने से पहले ही गैंग की ताकत ध्वसत क्राइम ब्रांच, दिल्ली पुलिस ने गोल्डी बराड़–लिपिन नेहरा गैंग के 2 गुर्गों को गिरफ्तार कर उनकी एक और आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया। 6 अत्याधुनिक अवैध हथियार एवं 8 जिंदा कारतूस बरामद। अवैध हथियारों की तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा हिलक्स वाहन जब्त। अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई, जिससे संभावित गैंगवार और रंगदारी की साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया। यह सफल अभियान इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में, एसीपी भगवती प्रसाद के मार्गदर्शन तथा डीसीपी हर्ष इंदोरा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। #CrimeBranch delhi @delhi.police_official @ipsdhaliwalofficial

Jhajjar, Jhajjar | Jul 28, 2026

Gurgaon ke sector -17 ka Space Technology swimming pool

गुरुग्राम का सैक्टर -17 एकबार फिर हुआ जलमग्न। अब देखना यह होगा की गुरुग्राम प्रशासन क्या इस बारिश के कारण हुए जलभराव का कुछ समाधान कर पाएगा। #gurgaon #news #ViralVideo #जलभराव

Gurgaon ke sector -17 ka Space Technology swimming pool गुरुग्राम का सैक्टर -17 एकबार फिर हुआ जलमग्न। अब देखना यह होगा की गुरुग्राम प्रशासन क्या इस बारिश के कारण हुए जलभराव का कुछ समाधान कर पाएगा। #gurgaon #news #ViralVideo #जलभराव

Jhajjar, Jhajjar | Jul 28, 2026