"एक मुलाकात" कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, संगठन विस्तार एवं सेवा कार्यों को मिली नई दिशा
गुरुग्राम, राजधानी संदेश, गौरव गर्ग, 26 जुलाई । सत्य सनातन गौ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम "एक मुलाकात" रविवार, 26 जुलाई 2026 को Dahabi City Mark Hotel, Fountain Chowk, Sadar Bazar, Gurugram में अत्यंत गरिमामय एवं सफल वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के मध्य परिचय, संगठन को सशक्त बनाने, गौ संरक्षण, समाज सेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूज्य गुरुदेव शिवनाथ योगी जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सत्य सनातन गौ सेवा संस्थान ने की। इस अवसर पर भारती योगी (अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष), कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंह जी,स्वामी चंद्रशेखर जी (राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष), श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राजेश्वरानंद योगी जी (योगी अखाड़ा), महेश कुमार 'फौजी हसला पुर' (राष्ट्रीय प्रचारक), श्याम सुंदर कारगवाल, रजत लुबाना , डॉली गुप्ता , छाया , योगेश , शिवम लुबाना, दिनेश एवं The Bull Infotech की टीम सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में मंजू प्रजापति (राष्ट्रीय महिला संयोजक), एकता उपाध्याय (प्रदेश महिला अध्यक्ष, हरियाणा), पुष्पा शर्मा जांगड़ा (मुख्य सदस्य, सलाहकार परिषद), हेमंत शर्मा (नॉर्थ इंडिया अध्यक्ष, गौ सेवा दल), अंजेश मौर्य (Full Marks Publication – शिक्षा प्रकोष्ठ), पंकज यादव , कृष्ण यादव, संतोष , मोनिका (राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य), ओ.पी. शर्मा (जिला अध्यक्ष, गुरुग्राम), अर्जुन सैनी (मीडिया प्रभारी), मीनाक्षी, नीलम डिका, पवन शर्मा, सुनील प्रजापति (राष्ट्रीय संयोजक), अमरचंद भारद्वाज , ओम प्रकाश शास्त्री , अजय गुर्जर , रविंद्र , डॉ. दीपक , डॉ. संगीता , डॉ. आयुष , राजू प्रजापति , किरण पाल , पूजा ग्रोवर , राजकुमार सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में परम पूज्य गुरुदेव शिवनाथ योगी जी महाराज ने सेवा, संस्कार, संगठन और समर्पण को संस्थान की मूल शक्ति बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने गौ सेवा, मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में संस्थान द्वारा संचालित अभियानों की जानकारी देते हुए भविष्य में किए जाने वाले व्यापक सेवा कार्यों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, विभिन्न प्रकोष्ठों की सक्रियता, सदस्यता अभियान तथा आगामी जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित अनेक समाजसेवियों एवं नागरिकों ने संस्थान की कार्यशैली से प्रभावित होकर उसी समय सत्य सनातन गौ सेवा संस्थान से जुड़ने का निर्णय लिया। गुरुदेव ने सभी नव-सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए संगठन में उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया।
कार्यक्रम पूरे समय उत्साह, आत्मीयता एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे गौ सेवा, राष्ट्र सेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा समाजहित के प्रत्येक अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संस्थान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन की आगामी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया।