सुंदर नगर: रोटरी क्लब ऑफ सुकेत और क्लियर मेडी हेल्थकेयर ने हटगढ़ में निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैम्प में 80 लोगों की की जांच
रोटरी क्लब ऑफ सुकेत और क्लियर मेडी हेल्थकेयर मोहाली ने पंचायत सलवाहन हटगढ़ में शनिवार को मुफ्त विशाल चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लगभग 80 लोगों की मुफ्त जांच की और उन्हें परामर्श के साथ मुफ्त दवाइयाँ भी प्रदान की गईं।रोटरी क्लब के चार्टर अध्यक्ष तिलक नायक ने शनिवार शाम 5 बजे जानकारी दी है।