सुंदर नगर: औट टनल में ट्रक-कार भिड़ंत में खुराहल निवासी मनोज कुमार की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में पसरा मातम, नम आंखों से दी विदाई
औट टनल में ट्रक-कार भिड़ंत में सुंदरनगर के खुराहल निवासी मनोज कुमार की मौके पर मौत हो गई,जबकि अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हुए है।स्थानीय ध्वाल निवासी देशराज ठाकुर ने गुरुवार दोपहर 2 बजे बताया कि मनोज एक मिलनसार और नेक युवा था,उसकी आकस्मिक मृत्यु होने से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है , नम आंखों से मनोज की अंतिम यात्रा में सैंकड़ों लोगों ने शिरकत कर विदाई दी