सुंदर नगर: वन मण्डल सुंदरनगर के फील्ड स्टाफ के 3 कर्मी सर्प संरक्षण व बचाव कार्य की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किए गए सम्मानित
वन मण्डल सुंदरनगर के 3 फील्ड स्टाफ़ कर्मियों को सर्प संरक्षण एवं बचाव कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए डिजिटल रूप से प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उप वन संरक्षक, सुकेत राकेश कटोच, आईएफएस द्वारा गुरुवार शाम 4 बजे बताया कि भूपेश कुमार,रवि कुमार और देश राज को जनमानस और वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।