सुंदर नगर: सुंदरनगर थाने में आबकारी विभाग की देखरेख में 600 पेटी अवैध पंजाब मार्का बियर को किया गया नष्ट
पुलिस थाना सुंदरनगर द्वारा कुछ माह पूर्व पकड़ी गई 600 पेटी पंजाब मार्का अवैध बियर को लेकर गुरुवार को एक अहम कार्रवाई अमल में लाई गई। मामले में आबकारी विभाग मंडी की देखरेख में पुलिस थाना सुंदरनगर परिसर में कुल 6600 बोतल बियर को नियमानुसार नष्ट किया गया।dsp सुंदरनगर भारत भूषण ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध बियर को नष्ट किया गया.