मोहनिया: कैमूर में 23 से 25 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड: डीएम
Mohania, Kaimur | Sep 21, 2024 कैमूर जिलाधिकारी श्रवण कुमार ने कहा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर कैमूर जिले में 23 से 25 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनेगा।