मोहनिया: भरखर गांव के पास डीएफसीसी रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, जीआरपी कर रही पहचान
Mohania, Kaimur | Sep 20, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के भरखर गांव के पास डीएफसीसी रेल लाइन पर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने जीआरपी को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।